फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण से बचाएगा पैर से चालित हैंड क्लीनर

विज्ञापन
जल निगम विभाग द्वारा लगाया गया हैंड वॉश टैंक । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
पेयजल निगम हरिद्वार के अधिकारियों ने पानी के टैंक के साथ तकनीक का प्रयोग कर एक नया हैंड क्लीनर स्टैंड बनाया है। यह सिस्टम पैर से काम करता है। इस कारण हाथों को अच्छी तरह धोकर ही किसी भी व्यक्ति को दफ्तर में आने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता मोहम्मद मीसम ने बताया कि कार्यालय में एक स्टैंड पर बड़ा वाटर टैंक रखकर पैरों से चलने वाला सिस्टम बनाया गया है। लोगों को इसका प्रयोग करने के लिए पैर से ही इसका पैंडल दबाना होगा, जिससे टैंक में लगाए गए नल से पानी बाहर आएगा और दूसरी तरफ के पैर से बाएं तरफ का पैंडल दबाकर हैंड वाश का तरल पदार्थ लिया जा सकता है। ऐसे में हाथों को अच्छी तरह साफ करने के बाद ही कार्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें