फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सैंपल फेल मिलने पर खाद्य पदार्थों को कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कांवड़ मेले में चलाए जा रहे सैंपलिंग व चेकिंग अभियान में नौ खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल पाए गए। तीन दुकानदारों को फूड लाइसेंस न मिलने पर नोटिस भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी के निर्देश पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने टीम के साथ रानीपुर मोड़ से ज्वालापुर के मध्य स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब वैन से कुल 74 खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इनमें से नौ खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच में फेल पाए गए। जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। तीन खाद्य कारोबारियों को मानकों के अनुरूप व्यवस्था नहीं पाए जाने और खाद्य लाइसेंस न मिलने पर नोटिस जारी किए गए। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले में लगातार सैंपलिंग व चेकिंग अभियान जारी रहेगा, ताकि, शिवभक्तों को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें