फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को फोनकर लगाई गंगनहर में छलांग

Thu, 17 Nov 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के एक छात्र ने अपने दोस्त को मोबाइल फोन पर खुदकुशी करने की बात कही और फिर गंगनहर में छलांग लगा दी। छात्र के कमरे में मिले सुसाइड नोट में उसने जिंदगी में कुछ न कर पाने के मलाल के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है। देर शाम तक चले सर्च आपरेशन के बाद भी छात्र को कुछ पता नहीं चल पाया।

 लक्सर के गांव बड़ा अकोढाकलां निवासी प्रणव चौधरी पुत्र देवेंद्र चौधरी बीएससी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है। कनखल की ही विष्णु गार्डन कालोनी मे किराये पर रह रहे छात्र ने शाम करीब चार बजे अपने रूम पार्टनर सुधांशु को फोन पर सूचना दी कि वह खुदकुशी कर रहा है। बाकायदा सिंहद्वार के पुल पर होने की बात भी कही। फोन कॉल कट कर करने बाद छात्र ने गंगनहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चश्मदीदों के शोर मचाने पर जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।  छात्र के गंगनहर में छलांग लगाने की सूचना के फैलते ही छात्र भारी संख्या में एकत्र हो गए। इधर, परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जल पुलिस ने देर शाम तक छात्र को तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने बताया कि छात्र ने अपने कमरे पर एक रजिस्टर में सुसाइड नोट छोड़ा है। उसमें जिंदगी में कुछ न कर पाने की बात लिखी है और अपने दोस्तों को पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें