फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: डूबने की घटनाओं के बाद जल पुलिस ने चलाया सतर्कता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गंगा में नहाते समय हो रही डूबने की घटनाओं को देखते हुए जल पुलिस ने शनिवार को विशेष सतर्कता अभियान चलाया। अभियान के दौरान गंगा किनारे स्नान कर रहे लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकते हुए सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन


जल पुलिस टीम ने हरकी पैड़ी क्षेत्र से लेकर जटवाड़ा पुल तक अभियान चलाकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को समझाया कि तेज बहाव और गहराई वाले स्थानों पर जाना जानलेवा साबित हो सकता है। टीम ने लोगों से निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करने और स्नान के बाद अनावश्यक रूप से घाटों पर भीड़ न लगाने की अपील की।पुलिसकर्मियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बच्चों पर विशेष निगरानी रखें और किसी भी स्थिति में बहाव वाले क्षेत्र की ओर न जाएं। साथ ही स्नान के बाद जल्द से जल्द अपने घरों को लौटने की सलाह दी।

इसके अलावा जटवाड़ा पुल पर मौके मिले कुछ बच्चे ट्यूशन जाने की बजाय गंगनहर में नहाने पहुंच गए। उनके परिजनों को मौके पर बुलाकर बच्चों को उनके सुपुर्द किया। गंगा घाटों पर लगी रेलिंग से कूदकर नहाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि गंगा घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगे हैं। जल पुलिस की टीम भी लोगों को सजग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें