फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2025: यात्रा मार्ग पर नहीं होगी परेशानी...फ्लैक्स बोर्ड, क्यूआर कोड से मिलेगी जानकारी

Fri, 25 Apr 2025 08:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

30 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। पुलिस-प्रशासन ने यात्रा की तैयारियों को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
क्यूआर कोड - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को यात्रा मार्ग पर फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए। बोर्ड पर क्यूआर कोड लगाए गए है, जिन्हें स्कैन करने से पार्किंग, डायवर्जन सहित अन्य जानकारी मिल सकेगी। बिना पूछे ही अपडेट मिलेगी।

विज्ञापन


30 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। पुलिस-प्रशासन ने यात्रा की तैयारियों को पूरा कर लिया है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए बृहस्पतिवा को यातायात पुलिस कर्मियों ने यात्रा मार्ग पर क्यूआर कोड सहित अलग-अलग जानकारी लिखे फ्लैक्स बोर्ड स्थापित किए। इन बोर्ड के जरिये यात्रियों को आसानी से डायवर्जन, स्थान, पार्किंग आदि आवश्यक जानकारी मिल पाए।

Chardham Yatra: सात जिलों में मॉक ड्रिल...यात्रा और आपदा प्रबंधन की तैयारियां परखीं, मिली ये कमियां
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि चारधाम यात्रा के के मद्देनजर क्यूआर का निर्माण किया गया है। इसे स्कैन कर यात्री आसानी से पार्किंग, रूट डायवर्जन, फोटो/ वीडियो गैलरी, खोया पाया केंद्र, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जिला दूरभाष संपर्क सूची आदि जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें