फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस-सीआईयू की पांच टीमें गठित

Mon, 08 Jun 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, सीसीटीवी की मदद से आरोपी को किया जा रहा ट्रेस

- शहर कोतवाली क्षेत्र से बच्ची को चोरी किए जाने के मामले में भी नहीं मिले सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर से खेलते हुए तीन साल की बच्ची को अगवा कर लेने के मामले में पुलिस और सीआईयू की पांच टीमें गठित की गई है। कुछ टीमें शहर में ही सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों को चिह्नित कर रही हैं जबकि अन्य टीमें फुटेज के आधार पर आरोपियों को ट्रेस करते हुए उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में भेजी गई हैं। वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र से अगवा हुई पांच महीने की बच्ची का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
शनिवार की सुबह 10:30 बजे बैरागी कैंप स्थित ठोकर नंबर-10 झुग्गी-झोपड़ी के बाहर से विनोद सोलंकी की तीन वर्षीय पुत्री राधिका को अगवा कर लिया गया था। परिवार को काफी तलाश करने पर भी जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक महिला बच्ची को अगवा कर ले जाती हुई दिखाई दी थी। इसके अलावा बस अड्डे पर पहुंचने पर बस में एक पुरुष उसी बच्ची को गोद में लेकर जाता दिखाई दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फुटेज से दोनों संदिग्धों की तलाश शुरू करते हुए उन्हें ट्रेस करना शुरू कर दिया। वहीं, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मामले में पुलिस व सीआईयू की पांच टीमें गठित की हैं। अलग-अलग टीमें शहर में सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों को चिह्नित कर रही हैं जबकि अन्य टीमें बस के नंबर के आधार पर पीछा करते हुए उत्तर के जनपदों में पहुंच गई हैं, जहां आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि टीमें जांच में जुटी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें