फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मजदूर की मौत के मामले में हत्या के आरोप में पांच पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। चंडीदेवी वन क्षेत्र में कार्यरत एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोप है कि बीमारी के बावजूद मजदूर को न तो डॉक्टर को दिखाया गया और न ही अस्पताल ले जाया गया, जिससे उसकी जान चली गई। साथ ही साजिशन हत्या की आशंका भी जताई गई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कंपनी के प्रबंध निदेशक, निदेशक सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, अनु निवासी अमरोहा उत्तर प्रदेश ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति अरुण चंडीदेवी वन क्षेत्र में मशीन चलाने का कार्य करते थे। 24 अप्रैल 2025 की रात करीब 8 बजे अरुण की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। आरोप लगाया कि उस समय मौजूद जिम्मेदार लोगों ने न तो उन्हें चिकित्सकीय सहायता दिलाई और न ही अस्पताल पहुंचाया। इसके बजाय उन्हें कमरे में ले जाकर लिटा दिया गया।



आरोप लगाया कि प्रबंध निदेशक रवि लवानिया, निदेशक सुलभा लवानिया निवासी छठी मंजिल, कॉरपोरेट पार्क, संजय पैलेस, सिविल लाइन आगरा उत्तर प्रदेश, अनिल वर्मा, शाखा प्रबंधक, एमएस एनवायर्नमेंटल टेक्नो, एसडब्ल्यूएम डंप यार्ड, सराय ज्वालापुर, रिंकू शर्मा, साइट इंचार्ज, पर्यवेक्षक कमल किशोर ने जानबूझकर लापरवाही बरती और उनके पति की हत्या करने की नीयत से उन्हें कुछ खिलाया या गला घोंटकर मार दिया। इस पूरे घटनाक्रम में लापरवाही और साजिश के चलते उनके पति की मौत हुई। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें