फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अलग-अलग जगहों से शराब तस्करी के पांच आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर अलग-अलग जगहों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से शराब के टैट्रा पैक के साथ एक ई-रिक्शा और स्कूटी भी बरामद की गई है। इन दोनों वाहनों से शराब तस्करी की जा रही थी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान आरोपी राजवीर सैनी निवासी रानी गली शिवनगर को 70 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी सूफियान निवासी शाहजहांपुर हाल पीठ बाजार बहादराबाद को 90 टैट्रा पैक, पप्पू वर्मा निवासी गोंडा हाल भूपतवाला से 25 टैट्रा पैक बरामद किए गए। नकुल चौधरी निवासी शिवगढ़ भीमगोडा को 23 टैट्रा पैक, मोहित निवासी नई बस्ती रामगढ़ खड़खड़ी को 25 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। एक ई-रिक्शा और स्कूटी से भी तस्करी करते हुए पकड़ा गया। दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें