फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Mon, 29 Jun 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवक को घेर कर मारपीट किए जाने और युवक पर फायर झोंकने की सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल में मामला पुरानी रंजिश में मारपीट का निकला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक मामले की तहरीर पुलिस में नहीं दी गयी।
विज्ञापन


खानुपर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि कुछ युवकों ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया और युवक को जान से मारने के लिए आरोपी युवकों ने कई फायर झोंके । फायर झोंकने की सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस मे हडकंप मच गया। थानाघ्यक्ष कमल सिंह भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच पड़ताल में पता चला कि मामला पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का ही है। पीड़ित अंकुर निवासी रायसी ने गोर्वधनपुर चौकी में तैनात होमगार्ड आन्नद नागर को बताया कि वह अपनी बाइक से मिर्जापुर पूरणपुर जा रहा था। गांव के पास ही दो बाइक सवारों ने उसे घेर लिया ओर बेल्टों से मारपीट की। जान से मारने की नीयत से तमंचे से कई फायर किए।
विज्ञापन


खानपुर थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की गई । खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों से पूछताछ की। किसी ने घटना की पुष्टि नहीं की। उन्होंने बताया कि मामला पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का ही है। पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें