फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन-95 मास्क बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग

विज्ञापन
एन-95 मास्क बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
मास्क बनाने वाली फैक्टरी में रविवार की सुबह दो बजे आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सिडकुल थाना क्षेत्र के सेक्टर 11 में स्थित एपजॉन इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड में एन-95 मास्क बनाए जाते हैं। रविवार की रात को फैक्टरी बंद थी। रात दो बजे के करीब फैक्टरी में आ लग गई। फैक्टरी में मौजूद चौकीदार ने सिडकुल स्थित अग्निशमन केंद्र पर आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने पर एफएसओ हरीश चंद्र मिश्रा अपने कर्मचारियों के साथ दमकल वाहन लेकन पहुंचे और आग पर काबू पाना शुरू किया। सुबह चार बजे तक दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एफएसओ सिडकुल हरीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बताया कि कंपनी में प्लास्टिक का सामान पड़ा था। प्लास्टिक के सामान में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। कंपनी में कितना नुकसान पहुंचा उसका भी आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें