फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दुकान में लगी आग, तीन बाइक-स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स जले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक मैकेनिक की दुकान में आग लग गई। आग के आसपास की दुकानों और मकानों तक पहुंचने की आशंका से लोग सहम गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। ज्वालापुर में अर्जुन ऑटोमोबाइल की दुकान से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते दुकान के भीतर आग भड़क उठी। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। कुछ ही देर में दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू किया। टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पाए जाने से आसपास की दुकानों और मकानों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया।
आग की चपेट में दुकान में खड़ी तीन पुरानी बाइक और एक स्कूटी आ गईं। इसके अलावा दुकान में रखा स्पेयर पार्ट्स का सामान भी जलकर राख हो गया। आग से दुकान में नुकसान हुआ है। हालांकि घटना में किसी के झुलसने या जनहानि की सूचना नहीं है। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि ज्वालापुर क्षेत्र स्थित अर्जुन ऑटोमोबाइल की दुकान में आग लगी थी। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें