फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कनखल में सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात गौतम फार्म हाउस के सामने सड़क किनारे खड़े एक ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात फायर स्टेशन मायापुर को सूचना मिली कि कनखल स्थित गौतम फार्म हाउस के सामने एक ई-रिक्शा में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि वेडिंग हॉल के सामने खड़े रिक्शा में आग धधक रही थी, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बनने लगी थी। दमकल कर्मियों ने होजरील की सहायता से आग पर काबू पाया।

कुछ ही मिनटों में आग पूरी तरह बुझा दी गई और यातायात को पुनः सुचारु कराया गया। आग से रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही उसमें रखा एक मोबाइल भी जल गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण साफ नहीं हो पाया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें