फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शारीरिक शोषण के आरोप में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले युवक पर बिहार की युवती ने शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। साथ ही शादी के लिए 20 लाख की मांग करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवक व उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार, बिहार की रहने वाली युवती ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2025 में भागवत कथा प्रशिक्षण के लिए हरिद्वार आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात भूपतवाला निवासी दुष्यंत उपाध्याय से हुई। बातचीत बढ़ने के बाद दुष्यंत ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

दोनों के बीच फोन और व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी। युवक के कहने पर वह 17 मई 2026 को बिहार से हरिद्वार आई और उसके घर पर रहने लगी। आरोप लगाया कि करीब एक माह बाद दुष्यंत ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू कर दिया। शादी नहीं होने की बात कहते हुए विरोध किया।

आरोप है कि इसके बावजूद उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। आरोप लगाया कि 15 अगस्त की रात भी उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध और शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य वहां पहुंचे। आरोप है कि परिजनों ने भी युवती का साथ देने के बजाय उसे घर से निकल जाने को कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि 28 अगस्त को दुष्यंत के परिवार के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर घर से निकाल दिया। दुष्यंत की बहन भारती, दीपक ने मारपीट की। आरोप है कि शादी करने के लिए मायके से 20 लाख लेकर आने को कहा। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें