फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पार्षद पति सहित अन्य पर घर में घुसकर मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, 20-25 लोगों पर आरोप, जांच शरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टिबड़ी स्थित संजय नगर में घर में घुसकर महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पार्षद पति समेत कई लोगों पर घर में जबरन घुसने, गालीगलौज और मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, निशु निवासी संजय नगर टिबड़ी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे पार्षद पति अनिल, उदय, शुभम उर्फ कुक्की, रिंकू, कार्तिक समेत करीब 20-25 लोग उसके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि घर में घुसते ही सभी लोग गालीगलौज करने लगे। सभी ने उनके साथ मारपीट की और उसे जमीन पर गिराकर मारा। इस दौरान उसके पैरालाइज्ड पिता को भी धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उदय ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गिरेबान पकड़कर घसीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोप लगाया कि घटना के बाद से पूरा परिवार भयभीत है। उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें