फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फर्जी दस्तावेज से वाहन हड़पने का मामला, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 10 Dec 2025 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। फर्जी स्टाम्प और जाली हस्ताक्षरों के सहारे वाहन हड़पने के मामले में सिडकुल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। संबंधित वाहन हरियाणा में एक मुकदमे के तहत पहले से ही सीज बताया जा रहा है। रियासत निवासी ग्राम बोडाहेड़ी पथरी ने शिकायत में बताया कि उन्होंने अपना वाहन 31 दिसंबर 2024 को देहरादून निवासी साहिल को बेचा था। 100 रुपये के ई-स्टाम्प पर तैयार इकरारनामे में यह शर्त थी कि वाहन की बची 54 किस्तें (प्रति किस्त 18,764 रुपये) साहिल चुकाएगा। इकरारनामा सिडकुल क्षेत्र में नोटरी भी हुआ था।
विज्ञापन

कुछ माह बाद फाइनेंस कंपनी से पता चला कि न किस्तें जमा हो रही हैं और न ही वाहन उनके कब्जे में है, बल्कि हरियाणा में सीज है। पूछताछ पर साहिल ने वाहन खरीदने से इंकार कर दिया और दावा किया कि वाहन अमन निवासी बिजनौर ने खरीदा था। बाद में उसने 100 रुपये के अन्य स्टाम्प पर एक अलग विक्रय पत्र भेजा, जिसमें अमन का नाम और रियासत के जाली हस्ताक्षर थे। रोशनाबाद कोर्ट परिसर में स्टाम्प विक्रेता अंकित कुमार ने भी स्टाम्प और मोहर को फर्जी बताया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने कहा कि वाहन हड़पने की नीयत से फर्जी दस्तावेज तैयार करने का गंभीर आरोप है। कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें