फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवक की हत्या के मामले में अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में आयरिश पुल के पास मैदान में मिले युवक के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद अब प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस टीमें हत्या के खुलासे के लिए लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सात जून को आयरिश पुल के समीप मैदान में करीब 20 से 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ अन्य माध्यमों से भी प्रयास किए, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
इस बीच 20 जून को प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सामान्य नहीं बल्कि हत्या किए जाने से होना प्रकाश में आया। साथ ही पेट में एक चाकू से गोदा हुआ निशान मिला था। सीसीटीवी कैमरों में आसपास कुछ नशेड़ी सरीखे लोग घूमते नजर आए थे। ऐसे में आशंका है कि नशा करने के दौरान विवाद में हत्या कर दी गई हो। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें