फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दो दोस्तों से मारपीट, पांच युवकों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। प्रेमनगर घाट पर दो दोस्तों के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट में युवक और उसके दोस्त को चोटें आई हैं। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, विपुल निवासी हजारीबाग, कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 सितंबर की रात करीब नौ बजे वह अपने दोस्त के साथ प्रेमनगर घाट पर मौजूद था। इसी दौरान हरद्वारी नाम के युवक और उसके चार साथी वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले युवक नशे की हालत में थे। विपुल के मुताबिक घटना में उसे और उसके दोस्त को चोटें आई हैं। दोनों का मेडिकल कराया गया है। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें