फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़े में आठ पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। हरिद्वार तहसील में तैनात राजस्व उप निरीक्षक भोला कुमार की शिकायत पर पथरी पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, राजस्व उप निरीक्षक भोला कुमार ने तहरीर में बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त तथ्यों की जांच के दौरान राजस्व ग्राम शिवनगर, थाना पथरी निवासी वेदो देवी, सतीश, अमरपाल, कुसुम देवी, सुमन, नीता देवी, दुलारी देवी और ऊषा देवी की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपात्र से पात्र बनने के लिए लगाए गए आवेदन पत्रों की पड़ताल की गई।



जांच में सामने आया कि आवेदन पत्रों पर लेखपाल की आख्या में लगी मुहर और हस्ताक्षर वास्तविक नहीं थे। आरोप है कि मुहर और हस्ताक्षर किसी अन्य व्यक्ति की ओर से फर्जी तरीके से किए गए, जिससे सरकारी योजना का अनुचित लाभ लेने का प्रयास किया गया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें