हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के डेंसो चौक के पास हुए सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, राधेश्याम निवासी शाहजहांपुर हाल रावली महदूद सिडकुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जुलाई की रात करीब 10 बजे उनका पुत्र रीशू श्रीवास्तव और साले का बेटा निखिल बाइक से बाजार सामान लेने के लिए जा रहे थे। आरोप है कि डेंसो चौक स्थित राजा बिस्किट के पास सामने से आए वाहन के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में रीशू श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निखिल घायल हो गया। इसके बाद सोमवार को तहरीर दी गई। मंगलवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सदर एसपी बलूनी ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।