फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बुजुर्ग को टक्कर मारने वाले बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के हरिलोक तिराहे के पास सड़क पार करते समय बुजुर्ग को टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अंकुर सैनी निवासी हरिलोक कॉलोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता सत्यपाल सिंह सैनी (70) सात मई की रात करीब 9:50 बजे हरिलोक तिराहा बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। हादसे में सत्यपाल सिंह के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए स्वामी भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें