बहादराबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक मंजू की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, दादूपुर गोविंदपुर रानीपुर निवासी मंजू 19 जून को गाय का चारा लेने जा रहा था। बहादराबाद स्थित काली मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। मंजू के भाई सुभाष ने 23 जून को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एक हफ्ते बाद पुलिस ने सूचना दी कि मंजू की मौत जिला चिकित्सालय देहरादून में उपचार के दौरान हुई है। पुलिस उपाधीक्षक संजय चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।