पथरी। इब्राहिमपुर में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने पड़ोसी के घर में घुसकर परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला किया। महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार इब्राहिमपुर निवासी अशोक कुमार ने तहरीर देकर बताया कि नाथीराम व उसके परिवार से जुड़े सोनू, अनुज, वंश, कार्तिक व कौशल आदि ने उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि राॅड, कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से जान से मारने की नीयत से उसके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में अशोक, शुभम, मोनू, बृजेश, बसंत, अंकिता, वंशिका व जौनी घायल हो गए। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।