फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रेलवे स्टेशन से यात्री का सोने का कड़ा चोरी में प्राथमिकी

Thu, 25 Jun 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- हरिद्वार रेलवे स्टेशन का मामला, जीआरपी ने शुरू की जांच
विज्ञापन

हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक यात्री का सोने का कड़ा चोरी होने के मामले में जम्मू कश्मीर से ट्रांसफर होकर आई जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जीआरपी ने स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ठाकुर नेतार सिंह पुत्र ठाकुर ज्ञान सिंह निवासी राजौरी जम्मू-कश्मीर ने शिकायत में बताया कि बीती 26 मई को यमुनानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन से हरिद्वार जंक्शन से जम्मू जाने के लिए यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उनका करीब 24 ग्राम वजन का सोने का कड़ा चोरी हो गया। चोरी की घटना के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी। उस वक्त यहां से निकल गए, लेकिन फिर जम्मू कश्मीर पहुंचकर तहरीर दी। एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने बताया कि जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें