फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्थापना दिवस पर हरिद्वार में निकाली जागरूकता रैली

Thu, 25 Jun 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिव्यांगाें से जुड़ी संस्था सक्षम ने किया सदस्यों को सम्मानित
विज्ञापन

- वक्ताओं ने विविध प्रतिभाओं के धनी सदस्यों को प्रोत्साहित किया
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। समदृष्टि क्षमता विकास व अनुसंधान मंडल (सक्षम) ने अपना स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर चंद्राचार्य चौक से गोविंद घाट तक जागरूकता रैली निकालकर कर गंगा आरती की गई। संस्था ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले मूक बधिर और दिव्यांगजनों को सम्मानित किया।मुख्य अतिथि प्राध्यापक योगेश योगी ने दिव्यांगजनों और डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र संगठन को सम्मानित किया। उन्हाेंने कहा कि सक्षम जरूरतमंदों के लिए कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने की। सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने कहा कि दिव्यांगजन हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। अनंत प्रकाश मेहरा ने बताया कि उत्तराखंड के सभी जिलों में 20 जून से स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मूक बधिर मोंटू सहित कई दिव्यांगजन और पूर्व छात्र सम्मानित हुए। इस दौरान कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें