फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दो किशोरों की मौत के मामले में कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

- श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने कार की सीज

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार/श्यामपुर। कांगड़ी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर लगने से हुई दो किशोरों की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, रानी गली शिवनगर भूपतवाला निवासी 16 वर्षीय कार्तिक अग्रवाल और 14 वर्षीय कृष्णा राजपूत रविवार दोपहर करीब दो बजे कांगड़ी फ्लाईओवर पर स्कूटी के पास खड़े थे। इसी दौरान नजीबाबाद की ओर से हरिद्वार की तरफ आ रही कार वहां पहुंची। आरोप है कि कार ने दोनों किशोरों को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों किशोरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही होने के कारण चालक ज्यादा दूर नहीं भाग सका और कार सड़क पर छोड़कर फरार हो गया था। मामले में कार्तिक के चाचा अंकित अग्रवाल निवासी देवपुरा हरिद्वार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें