फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अब सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर मिलेगी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम के आदेश पर किसान आईडी की बाध्यता खत्म
विज्ञापन

- कोटा मुरादनगर समिति में पहुंची डीएपी-यूरिया की खेप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनौरी। आखिरकार किसानों के संघर्ष की जीत हुई। सहकारी समितियों में खाद लेने के लिए लागू की गई किसान आईडी की बाध्यता जिलाधिकारी के आदेश पर समाप्त कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत अब किसान केवल आधार कार्ड दिखाकर खाद प्राप्त कर सकेंगे।
निकटवर्ती कोटा मुरादनगर सहकारी समिति में डीएपी और यूरिया खाद की दो-दो गाड़ियां पहुंच गई हैं, जिनका वितरण आज से किया जाएगा। इससे खाद के लिए परेशान किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों सहकारिता विभाग ने खाद वितरण के लिए किसान आईडी अनिवार्य कर दी थी। इसके तहत केवल उन्हीं किसानों को खाद दिया जा रहा था, जिनकी मोबाइल फोन पर किसान आईडी बनी हुई थी। कृषि विभाग के अधिकारियों को सभी किसानों की आईडी बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए बाकायदा प्रशिक्षण भी दिया गया था और किसानों को स्पष्ट कर दिया गया था कि बिना किसान आईडी के खाद नहीं मिलेगा।

किसान आईडी बनवाने के लिए क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से उन किसानों को दिक्कतें आ रही थीं, जिन्होंने दूसरे किसानों की जमीन हिस्से पर लेकर खेती की हुई है। ऐसे किसानों के लिए आईडी बनवाना मुश्किल साबित हो रहा था।

किसानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी थीं और किसान आईडी की बाध्यता समाप्त करने की मांग की थी। किसानों की परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी ने उनकी मांग स्वीकार कर ली और किसान आईडी की अनिवार्यता खत्म करने के आदेश जारी कर दिए। इस संबंध में सभी सहकारी समितियों के अधिकारियों को निर्देश भी भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


कोटा मुरादनगर सहकारी समिति के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रेम कुमार सैनी ने बताया कि किसान आईडी की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। अब किसान केवल आधार कार्ड के आधार पर ही खाद प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें