फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नाबालिग बेटियों से छेड़खानी, यौन शोषण के आरोप में पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपी ही नाबालिग बेटियों से छेड़खानी और यौन शोषण की कोशिश करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। आरोप लगाया कि उसने बड़ी बेटी (15) के साथ यौन शोषण किया। छोटी बेटी (14) के साथ भी छेड़खानी करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िताओं के बयान दर्ज कराए।


महिला का आरोप है कि लंबे समय से पति बड़ी बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था। छोटी बेटी के साथ छेड़खानी और यौन शोषण करने का प्रयास करता था। विरोध करने पर दोनों बेटी व पत्नी के साथ मारपीट करता था। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें