फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गोदाम में पिता-पुत्र से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में गोदाम के अंदर घुसकर पिता-पुत्र से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पंकज जायसवाल निवासी बहादराबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच नवंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह बीएचईएल के जायसवाल कंपाउंड स्थित अपने गोदाम में साफ-सफाई का काम करने गए थे। इसी दौरान सतीश जायसवाल, उसका पुत्र सुमित जायसवाल और चार-पांच अन्य लोग जबरन गोदाम में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सभी ने एकराय होकर पंकज और उनके पुत्र अनिकेत पर हमला कर दिया। दोनों लहूलुहान होकर शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के जितेंद्र और दीपक मिश्रा समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोप है कि इसके बाद सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें