फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए रखा उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के आह्वान पर हरिद्वार में ओमपुल पर सामूहिक उपवास रखा गया। इसमें नई पेंशन स्कीम एनपीएस व यूनिफाइड पेंशन स्कीम यूपीएस के विरोध एवं पुरानी पेंशन बहाली ओपीएस की बहाली मांगी की गई। जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी और जिलामंत्री दीपक चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन पिछले कई वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करता आ रहा है। केंद्र सरकार की ओर से एक अप्रैल 2025 से यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लागू कर दी गई है। इससे देशभर के कर्मचारी शिक्षक आंदोलन की राह पर हैं। नई पेंशन स्कीम व यूनिफाइड पेंशन स्कीम को शेयर बाजार पर आधारित योजना बतायाजा रहा है, जो कर्मचारियों के हित में नहीं है। इस मौके पर राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान, गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह, संगठन मंत्री सुरेशपाल, जितेंद्र चौधरी, दर्शन सिंह, विकास कुमार, मंजू कक्कड़, हरेंद्र सैनी, विनोद यादव, विपिन सैनी, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें