फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे शिवम, फिल्माया हुआ गाना दस लाख से ज्यादा लोगों ने किया पसंद

Wed, 03 Jun 2020 04:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
सिंगर कारोबारी शिवम सड़ाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरिद्वार के सिंगर कारोबारी शिवम सड़ाना का फिलमाया हुआ गाना इस समय यूट्यूब समेत सोशल मीडिया के कई फार्मेट पर काफी धूम मचा रहा है। उनका यह गाना करीब दस लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। लगातार मिल रहे प्रेम से उत्साहित शिवम सड़ाना ने कहा कि वे अब जल्दी ही वे अपने गानों की एल्बम निकालेंगे।
विज्ञापन


मुख्य रूप से भूमि व्यवसाई शिवम को बचपन से ही संगीत का शौक है। मध्य हरिद्वार में रहने वाले शिवम ने हाल ही में एक गाना कंपोज कर खुद ही गाया है। 'कैंट तेरी नज़रां' एक पंजाबी गाना है, जिसकी शूटिंग पंजाब और देहरादून में हुई है।

इस गाने के बोल खुद शिवम ने लिखे हैं और गाया भी उन्होंने ही हैं । शिवम का एक और गाना भी आ चुका है। 'पावें गुच्ची' नामक यह गाना भी काफी पसंद किया जा चुका है। शिवम पंजाबी के साथ साथ हिंदी गाने भी गाते हैं। शिवम एक इंडिपेंडेंट सिंगर रैपर हैं और खुद का यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। जल्दी ही एक और एल्बम भी निकालने का दावा शिवम कर रहे हैं। शिवम के पिता प्रदीप सड़ाना भी भूमि कारोबारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

*
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें