- सीडीओ ने किया निरीक्षण, दिए कार्रवाई के निर्देश
- बहादराबाद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में परखा बच्चों का ज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार/बहादराबाद। मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. ललित नारायण मिश्र ने मंगलवा को आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की फर्जी हाजिरी का मामला सामने आया है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को सीडीओ मिश्र ने अत्मलपुर बोंगला गांव में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या तीन, छह और 11 का औचक निरीक्षण किया तो केंद्र संख्या छह पर कार्यकर्ता विनीता अनुपस्थित पाई गई। विनीता का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए। केंद्र संख्या तीन में कार्यकर्ता ज्योति ने 13 बच्चे अध्ययनरत बताए लेकिन मौके पर मात्र तीन बच्चे पाए गए। इस पर सीडीओ ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुबह 11 बजे तक पाए जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को जांच के निर्देश दिए।
सीडीओ ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहादराबाद के अवलोकन कर मिड-डे मील की गुणवत्ता को जांचा। साथ ही विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम के बारे में प्रश्न भी पूछे गए, जिस पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिले। सीडीओ ने शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के निर्देश दिए। अटल उत्कृष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की के निरीक्षण में सहायक अध्यापक कुंवर सिंह बिना आवेदन पत्र के अनुपस्थित पाए गए। जिनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर दीपक सेठ, राकेश चंद्र तिवारी, मानस मितल आदि मौजूद रहे।