फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के साथ खेली आस्था की होली

विज्ञापन
गंगा के साथ खेली दूध की होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। रिमझिम बारिश के बीच मुलतानी समाज के हजारों लोगों ने दिन में गंगा मैया के साथ दूध की होली खेली और रात को आतिशबाजी करके दिवाली मनाई। शाम के समय गंगा की पूजा अर्चना करे जोतें प्रभावित की गई। समाज के इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग हरकी पैड़ी पर एकत्र हुए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय मुलतान जोत सभा के अध्यक्ष दौलत राम और युवा जोत सभा के अध्यक्ष डा. महेंद्र नागपाल के संयोजन में रविवा सुबह आठ बजे हजारों लोग बाल्टियों में दूध और पिचकारी लेकर हरकी पैड़ी पहुंचे। मुलतान समाज के लोगों ने स्नान से पहले दूध की पिचकारियां गंगा में छोड़ते हुए होली खेली और गंगा मैया का जयघोष किया। संध्याकाल में उत्तरी हरिद्वार के मुलतान जोत सभा भवन से बैंड बाजों और झांकियों के साथ विशाल मुलतान जोत वाहन में रखकर हरकी पैड़ी के लिए रवाना हुई। जगह-जगह से लोग जोत यात्रा में शामिल होकर सुंदर कांड का पाठ और यज्ञ कर रहे थे। इस महोत्सव को लेकर शहर को बड़े-बड़े तोरण द्वारों से सजाया गया था। मुख्य जोत बिजली की नई तकनीक से बहुत भव्य बनाई गई थी।
हरकी पैड़ी पहुंचने से पहले मंच पर जोत यात्रा में शामिल हुए कई मुलतानी नेताओं ने जोत यात्रा के महत्व के बारे में बताया। बताया कि भक्त रूपचंद पाकिस्तान में रह गए मुलतान प्रांत से वर्ष 1911 में पहली जोत लेकर आए थे। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए हर साल यह जोत निकाली जाती है।  शाम को आरती के समय जोत यात्रा गंगा के मंगल गीत गाते हुए हरकी पैड़ी पहुंची। हरकी पैड़ी पर एक-एक जोत जलाई गई और सुख- समृद्धि की कामना करते हुए गंगा में विसर्जित की गई।
विज्ञापन

.....................
डुप्लीकेट बने आकर्षण का केंद्र
जोत यात्रा में विभिन्न पात्रों के डुप्लीकेट अलग मंच पर बैठे थे। रास्ते भर ये डुप्लीकेट बाबा रामदेव, अन्ना हजारे, अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का  भिनय कर दर्शकों का मनोरंजन करते रहे। हरकी पैड़ी के समीप बने मंच पर प्रतीक्षा कर रहे भक्तों को खूब हंसाया।
.....................
पुष्प वर्षा के साथ इंद्र भी बरसे
मुलतान जोत यात्रा पर रास्ते भर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा शुरू होने पर प्रसन्न इंद्र देव कभी धीरे तो कभी जोर से बरसते रहे। वर्षा को जोत यात्री भगवान की कृपा बता रहे थे।
...............
बाजारों में रही खूब रौनक
मुलतान जोत में भारी संख्या में लोगों के भग लेने से हरिद्वार के बाजारों में खूब रौनक रही। बीती शाम से ही श्रद्धालु महोत्सव में भाग लेने के लिए हरिद्वार पहुंच गए थेद्घ इससे शहर में खासी रौनक रही लोगों ने खूब खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें