फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: प्रतिनिधित्व न दिए जाने पर व्यक्त की नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अन्य पिछड़ा वर्ग की सेन समाज धर्मशाला में हुई बैठक में हरिद्वार में समाज की भारी संख्या होने के बावजूद भी सरकार में उचित प्रतिनिधित्व न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि शीघ्र ही एक अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित कर एक विशाल सम्मेलन किया जाएगा। जाट महासभा के अध्यक्ष विनोद मलिक और धर्मपाल सिंह ठेकेदार ने सभी राजनीतिक दलों से पुरजोर मांग की है कि पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या को देखते हुए आने वाली विधानसभा में ओबीसी समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए। कहा कि सम्मेलन में ओबीसी समाज के सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर विजयपाल सिंह, जेपी, महेंद्र वर्मा, संजय सैनी, धर्मवीर कश्यप, जोगेंद्र चौधरी, प्रेम सिंह सैनी, डॉ. प्रेम प्रकाश, सतलेवाल, भारत भूषण सैनी, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें