हरिद्वार। धरना देने वाले डॉ. विकासद्वीप से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। हालांकि, डॉक्टर ने नोटिस मिलते ही अपना धरना समाप्त कर दिया है।
जिला अस्पताल में तैनात रहे कार्यवाहक सीएमएस और डॉक्टर विकासद्वीप की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल के भवन में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की मांग की जा रही है, क्योंकि जिला अस्पताल जर्जर हो चुका है। ससे पहले डॉक्टर विकासद्वीप ने ड्यूटी पर रहते हुए मांग के लिए पहले काली पट्टी बांधकर कार्य किया था। बाद में अनशन और फिर घर पर ही धरना शुरू कर दिया गया था। जिसे स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत अनुशासनहीनता माना है। प्रभारी महानिदेश की ओर से पौड़ी ट्रांसफर हुए विकासद्वीप को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिसमें उन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. आरके सिंह के माध्यम से नोटिस मिलने पर अपना धरना समाप्त कर दिया। डा. विकासद्वीप ने बताया कि बृहस्पतिवार को धरना खत्म कर दिया। नोटिस का जवाब भी दे दिया जाएगा।
-