फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा की फर्जी आईडी बनाने में सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सैन्य कर्मी की नाबालिग बेटी की फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विरोध करने पर अपहरण और चेहरे पर तेजाब फेंकने का भी आरोप है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत देकर बताया कि कुछ जालसाजों ने उसकी 16 वर्षीय बेटी की फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाई और उसके दो फोटो भी आइडी में अपलोड कर दिए। यहीं नहीं नाबालिग छात्रा के दोस्तों को आपत्तिजनक, अश्लील मैसेज भेजे। कुछ दिनों बाद पड़ोसी अभिषेक पेंगवाल उनके घर आया और फर्जी आइडी और मैसेज करने की बात कही। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ अगले दिन ट्यूशन जाते वक्त बेटी को रोककर अश्लील टिप्पणी की। आरोप लगाया कि अभिषेक और मनजीत ने नाबालिग पर तेजाब फेंकने और अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी दी। बाद में नाली का विवाद बनाकर घर में घुस आए। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक पेंगवाल पुत्र जयपाल, अंकुर पुत्र जयपाल, राकेश देवी पत्नी जयपाल, गीता पत्नी जगरोशन, रेशमी पत्नी बिजेंद्र और मनजीत पुत्र देवराज निवासी रानीपुर हरिद्वार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया। कोतवाली निरीक्षक योगेश सिंह देव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें