फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की परिस्थिति में गुरुकुलों की स्थापना अत्यंत आवश्यक : स्वामी आर्यवेश

Mon, 13 Apr 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर हुआ चतुर्वेद शतक यज्ञ
विज्ञापन

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर वैदिक विद्वान डॉ. योगेश शास्त्री के ब्रह्मत्व में चतुर्वेद शतक यज्ञ किया गया। इस अवसर पर सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि आज की इस वर्तमान परिस्थिति में गुरुकुलों की स्थापना करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस ओर सोचने की आवश्यकता है कि देश को विश्वगुरु बनाने का सपना तभी पूर्ण हो सकता है, जब आज की इस युवा पीढ़ी को वैदिक शिक्षा से जोड़ा जाए। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मेरा जीवन भी गुरुकुल से प्रेरित है, मैं आज जो भी हूं गुरुकुल की ही देन है। हम सभी को अपने जीवन में गुरुकुलीय परंपरा को अपनाना चाहिए। गुरुकुल धीरणवास के संरक्षक व प्रधान स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि हमें स्वामी दयानंद से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर स्वामी विश्वानंद, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान, डॉ. महेंद्र आहूजा, देव पाल राठी, श्याम सिंह, डॉ. प्रभात कुमार, नागेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें