हरिद्वार। वेतन, पदोन्नति समेत 27 सूत्रीय मांगों के लिए इंजीनियर कार्य बहिष्कार कर 19वें दिन भी धरने पर डटे रहे। कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रांतीय लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर चल रहे धरने पर जनपद अध्यक्ष इंजीनियर अमूल वालिया ने कहा कि जब मांगों को पूरा नहीं किया, तब मजबूरी में अनिश्चितकालीन हड़ताल करनी पड़ रही है। कहा कि मांगाों के लिए शासन के अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब आश्वासन पर आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।
जनपद सचिव मंगल नेगी नेगी ने कहा कि कहा कि सरकार की हठधर्मिता की हद कर दी गई है, अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जरूरत पड़ने पर आवश्यक सेवाएं के इंजीनियर भी धरने में शामिल होंगे।
मांगों के लिए इंजीनियरों में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन भी किया। आंदोलन को धार देने के लिए रणनीति भी बनाई। इस मौके पर इंजीनियर मनोज कुमार, देवेंद्र कुमार, संतवीर, अरविंद जोशी, रोविंद्र, शानु कुमार, सुनील तोमर, कीर्ति वर्धन नेगी, आकाश, सुप्रिया आदि मौजूद रहे।