फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शिविर लगाकर ऊर्जा निगम ने वसूला 1 लाख 20 हजार रुपये बकाया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। ऊर्जा निगम की ओर से बादशाहपुर में शिविर लगाकर बकाया बिल वसूल किया गया। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याएं भी सुनी। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में 50 हजार रुपये से अधिक बकाया बिल पर बकायेदारों का कनेक्शन भी काटा गया।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रवेश कुमार ने कहा कि गांव-गांव में अभियान चलाकर बकायेदारों से वसूली की जा रही है। बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बताया कि टीम ने बादशाहपुर और नसीरपुर कलां में दस बकायेदारों के बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटे हैं।
ऊर्जा निगम के अवर अभियंता राधेश्याम ने बताया कि शिविर में बिजली बिल का एक लाख 20 हजार रुपये वसूला गया। कनेक्शन काटने वाली टीम में लाईनमैन राजेश कुमार, सत्यवीर शर्मा, अंकित कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे है।
विज्ञापन

बता दें कि ऊर्जा निगम को इस वित्तीय वर्ष में हरिद्वार जिले को चार सौ करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य मिला है। मार्च क्लोजिंग तक यह वसूली का लक्ष्य पूरा करना है। ऐसे में अभियान पर निगम का अधिक जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें