फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ऊर्जा निगम की टीमों ने 160 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी

Wed, 07 Jan 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने विद्युत विभाग के स्थानीय अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर ग्राम भोरी, मुकर्ररपुर, बढ़ेड़ी राजपूताना और बेलड़ा गांव में छापे मारे। इस दौरान गांवों में 160 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी मामलों में विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टीम ने दोनों गांवों में घर–घर जांच कर बिजली चोरी के लिए उपयोग की जा रही तारों को जब्त किया। एसडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि ग्राम भोरी, मुकर्ररपुर, बढ़ेड़ी राजपूताना और बेलड़ा गांव में कुल 160 स्थानों पर अवैध रूप से बिजली उपयोग किए जाने के मामले सामने आए हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए संबंधित थाने में तहरीर दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें