हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में दूसरे दिन भी सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में भेल और शिवालिक नगर प्रशासन की ओर से सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जो बृहस्पतिवार को भी जारी रही। एटीएम तिराहा शिवालिक नगर से लेकर अटल वाटिका पार्क तक सड़क पर किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया। अवैध रूप से दुकानदारी कर रहे दुकानदारों के चालान भी काटे गए। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी गई कि यदि फिर से अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भेल के नगर प्रशासक संजय पंवार ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।