हरिद्वार। हरिपुर कलां में बिरला फार्म हरिपुर सिया अनुज आश्रम के बराबर सड़क पर कुछ लोगों ने अपने घर के बाहर गली की सड़क पर अतिक्रमण कर बगीचा बना लिया है। इससे आवागमन बाधित होने से लोगाें को परेशानी हो रही है। उन्होंने सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि गली में अतिक्रमण होने से बड़ा वाहन आ जाए तो जाम लग जाता है। लोगों का कहना है कि सड़क सार्वजनिक मार्ग है, लेकिन-बगीचा बनाकर रास्ता घेर देने से और सुबह शाम बगीचे में पानी डालने सेेे सड़क पर पानी फैल जाता है। इस वजह से फिसलकर गिरने का डर रहता है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की। एसडीएम ऋषिकेश योगेश मेहरा का कहना है कि सड़क पर हुए अतिक्रमण की जांच की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।