अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक संस्थाओं की ओर से समाज के लिए विशेष कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। नेत्रहीन पर्वतारोही मांडवी गर्ग ने महिलाओं का हौसला अफजाई की तो टीवी स्टार जोया खान ने बेटियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
टाउन हाल में आदर्श युवा समिति की ओर से आयोजित महिला सम्मान समारोह में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डा. संतोष चौहान ने महिलाओं के उत्थान को आह्वान किया। टीवी स्टार जोया खान ने महिलाओं से बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। रेटनाइटिस पिग्मेंटटोजा बीमारी से आंखों की रोशनी गंवा चुकी हरियाणा के हिसार की पर्वतारोही मांडवी गर्ग ने कहा कि हौसला हो तो कोई भी प्रतिस्पर्धा और मुकाम मुश्किल नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी ने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि लिंग भेद दूर करना होगा। ऐसा होने से बेटियों को शिखर पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। मेयर मनोज गर्ग ने मातृशक्ति को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। आईटीसी के मुख्य प्रबंधक कौशिक मुखर्जी ने महिला स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी। एसएम बिष्ट, अनिता उनियाल आदि ने भी विचार रखे।
स्वाभिमान सेवा ट्रस्ट की ओर से रानीपुर मोड़ पर एक होटल में आयोजित समाज सेवा कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं तकनीकी, राजनीति, व्यापार, सरकारी योजनाओं में भरपूर सहभागिता निभा रही हैं। उन्होंने घरेलू महिलाओं को भी स्वालंबी होने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम में जगदीश लाल पाहवा, विशाल गर्ग, संजीव चौधरी, राजीव तुंबडिया, शिवम सडाना, अंकित गुप्ता, अश्वनी चौहान, कमला जोशी, सुनीता जोशी, मनोरमा, मंजू सिंह आदि शामिल हुए। निर्बल वर्ग ग्रामोद्योग सेवा संस्थान की ओर से पुलिस के सहयोग से महिला दिवस पर हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, हाथी पुल, रोडीबेलवाला आदि गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया। संस्था के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता, राघवेंद्र शर्मा, अमित भूषण, अर्पित वाजपेयी, राजेंद्र शर्मा, मयंक चौहान, नीरज, गौरव, बंटी, मनीष, राहुल गुप्ता, मोनिका, सीमा पुरोहित आदि शामिल हुए।
नादर्न रेलवे मेंस यूनियन की शाखा हरिद्वार ने कार्यालय पर महिला दिवस पर पुष्पा, रेखा, ममता आदि ने विचार रखे। इस मौके पर अजय तोमर, दुर्गेश खन्ना, वीना, शालिनी, रेखा, नीरज तोमर, दीप्ती, पूनम, सरिता, सुदेश, नीतू, शीतल आदि शामिल हुए। सीटू की ओर से भेल सेक्टर एक में आयोजित विचार गोष्ठी में ऊषा शर्मा, गीता रानी, हर्षी बलूनी, विमला, प्रिया देवी, पुष्पा देवी, बबली, सुशीला, सोनिका, बबीता, आरसी धीमान आदि ने विचार रखे। शिवांचल सेवा समिति ने परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर शशी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कहा कि महिला प्रत्येक कार्य में सराहनीय भूमिका निभा रही है। इस मौके पर राजरानी शर्मा, रचना शर्मा, सोनी रावत आदि शामिल हुए। लघु व्यापार एसोसिएशन महिला मोर्चा ने बेलवाला ग्राउंड में महिला दिवस मनाते हुए रेहडी, पटरी फेरी, टोकरी से व्यापार करने वाली महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर मां दुर्गा का चित्र स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए सरकारों को कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। इस मौके पर विवेक त्यागी, मंजू यादव, सुमित्रा शर्मा, मुन्नी देवी, कलावती, गायत्री देवी, किरण शर्मा, ओमवती, पुष्पादास, नीतू, प्रीत सैनी, रीनू देवी आदि शामिल हुए।
कल्पना को व्यापारियों ने किया सम्मानित
अति व्यस्त भगत सिंह चौक एवं चंद्राचार्य चौक पर यातायात व्यवस्था संभाल रही यातायात कांस्टेबल कल्पना गहलौत का न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल ने सम्मान किया। मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि कल्पना जैसी कर्तव्यनिष्ठ महिला के दम पर दोनों चौक पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रहती है। मीडिया प्रभारी प्रियवृत गुप्ता ने कहा कि समाज के लिए कार्य करने वाली कल्पना के लिए बड़े से बड़ा सम्मान भी बौना साबित होता है। इस मौके पर मुनीष गर्ग, राहुल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, हेमंत शर्मा, बिजेंद्र चोपड़ा, पंकज सैनी, सतनाम सिंह भाटिया, सुरेंद्र अग्रवाल, संजीव शर्मा, सोनू सिंह आदि शामिल हुए।
महिला दिवस पर ये हुईं सम्मानित
नरेश रानी गर्ग, अर्चना सक्सेना, सोमा देवी, उमेश धीमान, अनीता वर्मा, हेमा भंडारी, अनीता देवी, विष्णु त्रिपाठी, सुरेश अरोडा, निधि चतरथ, आशु भारती, प्रीति गुप्ता, लोकेश शर्मा, सोनाली शर्मा, राधिका।