फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: होम लोन की किस्त लेने गए कर्मियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में होम लोन की किस्त वसूलने पहुंचे फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों को किरायेदार से उलझना भारी पड़ गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद किरायेदार ने दोनों कर्मचारियों पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। दोनों के सिर में चोट आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अनुज कुमार चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी में बीआरएम के पद पर कार्यरत हैं। 30 अक्तूबर को रामकिशोर ने होम लोन की किस्त देने के लिए अनुज और उनके साथी विकास कुमार को अपने घर बुलाया था। दोनों कर्मचारी जब किस्त लेने शिवानीपुरम कॉलोनी पहुंचे तो वहां मौजूद किरायेदार देवेंद्र ने किसी बात को लेकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर देवेंद्र ने धारदार वस्तु से अनुज के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद जब दोनों कर्मचारी स्कूटी से वहां से जाने लगे तो आरोपी ने विकास के सिर पर भी हमला कर दिया। घटना में दोनों कर्मचारी घायल हो गए। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें