फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने किया दो घंटे कार्यबहिष्कार

Tue, 07 Feb 2017 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर खानपान और शौचालय की व्यवस्थाएं नहीं होने पर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। कार्मिकों ने दो घंटे चुनाव कार्य का बहिष्कार कर अपनी नाराजगी जताई। मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें समझा बुझाकर दोबारा काम शुरू कराया।     
विज्ञापन

 
प्रशासन सहित तमाम सरकारी विभागों में इन दिनों सिर्फ चुनाव से जुड़ा कार्य चल रहा है। कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी अभी से मतदान की तैयारियों में लगाई गई है। विकास भवन में प्रत्याशियों के आय व्यय का काम देख रहे कार्मिकों को निम्न गुणवत्ता का खाना दिया जा रहा है। वहीं शौचालय में सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं थी। कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारी इन समस्याओं को दूर नहीं कर पाए। मंगलवार को  कार्मिकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दोपहर के समय काम से हाथ खड़े कर लिए। सूचना पर निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीडीओ डा. मेहरबान सिंह बिष्ट विकास भवन पहुंचे और कर्मचारियों को समझा बुझाकर सभी अव्यवस्थाएं जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया। जिस पर कर्मचारी दोबारा काम शुरू करने को राजी हुए। इस दौरान करीब दो घंटे कार्य बंद रहा। सीडीओ ने बताया कि कर्मचारियों की शिकायत सुन ली गई है, उन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा। काम दोबारा शुरू करा लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें