फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कर्मचारियों ने वेतन के लिए गेट पर ठोका ताला, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मांग पूरी होने तक आंदोलन करने का लिया निर्णय
विज्ञापन

उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के गुरुकुल परिसर के कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर मुख्य द्वार पर ताला ठोककर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हाेगी, तब तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ (उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय) के अध्यक्ष खेमानंद भट्ट ने कहा कि आयुष मंत्रालय मुख्यमंत्री के निर्देशन में चल रहा है, लेकिन उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय गुरुकुल परिसर के कर्मचारी रोजी रोटी के लिए तबाह हैं। पारिवारिक स्थिति आर्थिक रूप से कर्मचारियों के लिए भयावह बन चुकी है। पिछले तीन माह से गुरुकुल आयुर्वेद के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। बच्चों की फीस से लेकर मकान की किस्त नहीं दी जा रही है। फिर भी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। दीपावली का कर्मचारियों को सरकार ने बोनस तक भी नहीं दिया, मगर विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव वेतन मांगने के नाम पर मात्र खानापूर्ति ही कर रहे हैं।
विज्ञापन




चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के महामंत्री आशुतोष गैरोला ने कहा कि कर्मचारियों का वेतन तीन माह से सरकार में लंबित है। सरकार को तुरंत कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए वेतन अविलंब जारी करना चाहिए। चतुर्थ श्रेणी महासंघ के कोषाध्यक्ष युवा नेता ताजवर सिंह नेगी ने कहा कि कर्मचारी तब तक संघर्ष करते रहेंगे, जब तक कर्मचारियों काे वेतन नहीं मिल जाता।
विज्ञापन


इस मौके पर स्मिता कोठियाल, प्रियंका आर्य, कमलेश, ममता पाल, सोनिका, जगजीत सिंह कैंतुरा, जौहर सिंह दानू, संदीप त्रिपाठी, राजू, पप्पू, अरुण, लोकेंद्र, ईशा, मोहित, अंकित, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें