फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पदोन्नति और पौष्टिक आहार भत्ता न मिलने पर कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड की मेला चिकित्सालय परिसर में बैठक हुई। बैठक में पदोन्नति न होने और पौष्टिक आहार भत्ता न मिलने पर रोष जताया गया। मांगों के लिए संघ ने 11 अप्रैल को स्वास्थ्य महानिदेशक से मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने कहा कि कर्मचारियों का लैब सहायक, डॉर्करूम सहायक, ओटी सहायक के पदों पर एवं कनिष्ठ सहायक के रिक्त पदों पर पदोन्नति नहीं की जा रही है। नर्सेस संवर्ग की भांति चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को पौष्टिक आहार भत्ता दिया जाना चाहिए। राजकीय चिकित्सालय में गोल्डन और आयुष्मान नहीं चल रहे हैं। इस कारण कर्मचारियों को कैश जमा कर इलाज कराया जा रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर, वरिष्ठ सलाहकार मूल चंद चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों की मांग लगभग 04 साल से लंबित है, लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार, राकेश भंवर, शीशपाल, राजेंद्र तेश्वर, मूल चंद चौधरी, रामरतन, नितिन, सुरेश चंद, छत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें