फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कुलपति से वार्ता न होने पर गुरुकुल कांगड़ी विवि के कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- 24 घंटे में वार्ता न करने पर कुलसचिव कार्यालय में सभा करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा की ओर से समय देने पर भी वार्ता नहीं करने पर कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने 24 घंटे में वार्ता नहीं करने पर कुलसचिव कार्यालय में आम सभा करने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को शिक्षणेतर कर्मचारी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज व महामंत्री नरेंद्र मलिक के नेतृत्व में कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा से मिलने पहुंचा, लेकिन कुलपति समय देने के बावजूद भी कर्मचारियों से बातचीत के लिए नहीं आईं। कुलपति प्रतिनिधि के रूप में कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार व वित्ताधिकारी प्रो. वीके सिंह ने वार्ता की। जिस पर कर्मचारी नेताओं ने कुलपति की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया। कहा कि कुलपति की ओर से संगठन को समय दिए जाने के बावजूद वार्ता के लिए नहीं आना हठधर्मिता को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन

इससे नाराज यूनियन की ओर से आम सभा की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय प्रोन्नति, एमएसीपी लाभ, मेडिकल का भुगतान, पूर्व की भांति मिल रहे अवकाशों को निरंतर जारी रखना, कर्मचारियों के आश्रितों को प्रवेश प्रक्रिया में मिल रहे स्टाफ वार्ड की सुविधा को पूर्व की भांति लागू करना, केंद्र सरकार की महंगाई भत्ते की दर को लागू करना, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों को अतिशीघ्र भरा जाना, स्ववित्त पोषित योजना से नियुक्त कर्मचारियों की नियमावली में किए गए संशोधनों को निरस्त करने से संबंधित मांगों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

महामंत्री नरेंद्र मलिक ने बताया कि कुलपति को 24 घंटे का समय दिया गया है, अगर, उन्होंने दिए गए समय में कर्मचारियों से लंबित मांगों के लिए बातचीत नहीं की तो कुल सचिव कार्यालय में ही आम सभा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें