फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बैठक में अपराध नियंत्रण और कुंभ की तैयारियों पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
- जीआरपी मुख्यालय रानीपुर में हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने शनिवार को जीआरपी मुख्यालय के सभागार में अगस्त माह की अपराध गोष्ठी आयोजित कर अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने थाना प्रभारियों को रेल मित्रों के साथ नियमित गोष्ठी करने और बीट बुक एप के माध्यम से सत्यापन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, गुमशुदा लोगों की तलाश और अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए टीम गठित करने को कहा गया। लंबित विवेचनाओं और अभियोगों का समयबद्ध निस्तारण करने के साथ माल मुकदमाती की शत-प्रतिशत बरामदगी और अनावश्यक रूप से थानों में लंबित माल के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला अपराधों को लेकर संवेदनशीलता बरतने तथा महिला हेल्प डेस्क पर 24 घंटे महिला पुलिसकर्मी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। कुंभ मेले के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा करते हुए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रेलवे स्टेशनों पर जहरखुरानी, टिकट धोखाधड़ी और मोबाइल चोरी के प्रति यात्रियों को जागरूक करने तथा 112, 139 और 1930 हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।
विज्ञापन

जीआरपी थाना हरिद्वार में तैनात हेड कांस्टेबल मोहित कुमार को अगस्त में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए कर्मचारी ऑफ द मंथ घोषित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गोष्ठी में सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें