फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने रौंदी धान और गन्ने की फसल

विज्ञापन
बिशनपुर कुंडी के निकट खेतों में घूमते हाथी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हाथियों ने मंगलवार रात कई गांवों में उत्पात मचाते हुए धान और गन्ने की फसल को रौंद दिया। सुबह के समय किसानों ने शोर मचाकर किसी तरह से हाथियों को खेतों से भगाया।
विज्ञापन

मंगलवार रात को बिशनपुर कुंडी, पुरानी कुंडी, कटारपुर, चांदपुर और रानीमाजरा के खेतों में हाथियों का झुंड घुस गया। हाथी रातभर खेतों में उत्पात मचाते रहे। बुधवार सुबह किसानों को इस बात पता चला। सभी ग्रामीण एकजुट होकर खेतों की तरफ गए और शोर मचाया। किसानों ने शोर मचाकर हाथियों को भगाया। सुखदेव पाल, नूतन कुमार, सुशील सैनी, नरसिंह, मोहित, रविन्द्र सिंह, ब्रजपाल, गीतूपाल आदि किसानों का कहना है कि हाथी गंगा के उस पार से आकर खेतों में घुसकर फसलों का नुकसान कर उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पिछली दो रातों से हाथी खेतों में आ रहे हैं। किसानों ने वन विभाग से मांग की कि हाथियों को रोकने के लिए गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें