चीला में हाथी सफारी करते पर्यटक। संवाद
- फोटो : डीह रजबाहा से निकली जगतपुर माइनर में उगी झाड़ियां।
हरिद्वार। राजाजी टाइगर की चीला रेंज में हाथी सफारी शुरू हो गई। सोमवार को जंगल सफारी के लिए आए सैलानियों ने हाथियों की सवारी का भी लुत्फ उठाया। रेंज में 15 जून तक हाथी सफारी का संचालन किया जाएगा। पहले दिन तीन भारतीय नागरिकों ने हाथी सफारी की।
राजाजी टाइगर रिजर्व के डारेक्टर कोको रोज ने बताया कि चीला हाथी शिविर की हथिनियों राधा और रंगीली के जरिये चीला रेंज के 02 जोन में हाथी सफारी शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि हाथी सफारी राजाजी टाइगर रिजर्व की वन्यजीव विविधता और सौंदर्यपूर्ण भूगोल को करीब से अनुभव करने का एक अनोखा मौका प्रदान करेगी।
हाथी सफारी के माध्यम से पर्यटक न केवल हाथियों के व्यवहार को करीब से समझ सकेगें, बल्कि राजाजी टाइगर रिजर्व के परिदृश्य के विविध वन्यजीव जैसे चीतल, सांभर, मोर, गोल्डन जैकाल, बाघ, गुलदार, हाईना, जंगली हाथी व प्रवासी पक्षियों का अवलोकन भी करेंगे। हाथी सफारी सुरक्षित वन भ्रमण के सभी नियम-शर्तों का पालन करते हुए संचालित होगी। हाथी सफारी का उद्देश्य पर्यटकों में वन एवं वन्य प्राणियों के प्रति जागरूकता व एक संवेदनशील दृष्टिकोण सृजित करना है।
ऐसे करें हाथी सफारी की बुकिंग
हाथी सफारी की बुकिंग व जानकारी बुकिंग काउंटर के फोन नंबर- 9411568917, 8630823298 पर कॉल किया जा सकता है। हाथी सफारी के लिए प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक और शाम को 2:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी।